सड़क हादसा: कैंट्रा ने डंपर को मारी टक्कर, चालक की मौत

सड़क हादसा: कैंट्रा ने डंपर को मारी टक्कर, चालक की मौत

अलवर, 23 मई। रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के बगड़ तिराहा थाना अंतर्गत सहजपुर बस स्टैंड के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कैंट्रा ने सड़क किनारे खड़े डंपर में टक्कर मार दी, जिससे डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

बगड़ तिराहा थाना के एएसआई श्यामलाल मीणा ने बताया कि डंपर चालक रामदेव (27) पुत्र हीराराम निवासी भीलवाड़ा सड़क किनारे वाहन खड़ा करके टायर चेक कर रहा था। तभी पीछे से आ रही कैंट्रा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामदेव की मौके पर ही मौत हो गई।

कैंट्रा का चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

#अलवर #सड़क_हादसा #कैंट्रा #डंपर #मौत

G News Portal G News Portal
290 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.