कोटा। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 10 से 15 अक्टूबर तक उज्जैन में ब्लॉक रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से और कुछ पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं, जिनमें कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
बीकानेर-साईं नगर शिरडी स्पेशल ट्रेन (04715), भगत की कोठी-बिलासपुर (20844) और बीकानेर-बिलासपुर (20846) 12 से 14 अक्टूबर तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सवाईमाधोपुर, गुडला, सोगरिया, गुना, बीना, निशातपुरा और भोपाल होकर चलेगी।
साईं नगर शिरडी–बीकानेर (04716), बिलासपुर-बीकानेर (20845) और भगत की कोठी (20843) 13 से 14 अक्टूबर तक भोपाल, निशातपुरा, बीना, गुना, सोगरिया, गुडला और सवाईमाधोपुर मार्ग से चलेंगी।
इसके अलावा, डॉक्टर अंबेडकर नगर-नई दिल्ली (20155) 11 से 15 अक्टूबर तक, इंदौर–शहीद कैप्टन तुषार महाजन (22941) सोमवार को इंदौर, फतेहाबाद, रतलाम और नगदा मार्ग से और नई दिल्ली-डॉक्टर अंबेडकर नगर (20156) 10 से 14 अक्टूबर तक नगदा, रतलाम, फतेहाबाद और इंदौर होते हुए चलेगी।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और समय की पुष्टि कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
#UjjainTrainUpdate #RailwayDiversion #KoṭaNews #TrainRouteChange #RailwayAlert #IndiaRailways #TravelUpdate
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.