आरपीएफ ने डकनिया स्टेशन पर संभाली पेयजल व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत

आरपीएफ ने डकनिया स्टेशन पर संभाली पेयजल व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत

 

कोटा। डकनिया तलाब (न्यू कोटा) स्टेशन पर यात्रियों को अब पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यहां पर पेयजल की व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है, जिससे रोजाना सैकड़ों यात्रियों को ठंडा पानी मिल रहा है। आरपीएफ ने अपनी चौकी के सामने कई घड़े रखे हैं, जिनसे रेल यात्री, राहगीर और स्टेशन पर काम करने वाले मजदूर ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं।

यह सराहनीय पहल पिछले महीने चौकी इंचार्ज बने सब इंस्पेक्टर घनश्याम गुर्जर ने शुरू की। घनश्याम गुर्जर ने देखा कि डकनिया स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए घनश्याम गुर्जर ने खुद यात्रियों को पानी पिलाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने खर्चे पर चौकी के सामने स्टैंड सहित कई घड़े रखवाए। आरपीएफ स्टाफ द्वारा इन घड़ों को खाली होते ही तुरंत भर दिया जाता है।

इन घड़ों के लगने से डकनिया स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की पीने के पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। अब यात्रियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। यात्री न केवल यहां पानी पीते हैं, बल्कि अपनी बोतलों में भरकर यात्रा के लिए भी ले जाते हैं। आरपीएफ ने एकादशी के अवसर पर यात्रियों को शरबत भी पिलाया। इस नेक कार्य के लिए यात्रियों द्वारा आरपीएफ की खूब सराहना की जा रही है।

#डकनिया #आरपीएफ #पेयजलव्यवस्था #यात्रियोंकोरहत #कोटा #रेलवे #नेककाम

G News Portal G News Portal
188 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.