राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक और पुस्तकालयाध्यक्ष (संस्कृत कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के लिए आवेदन में संशोधन का अवसर प्रदान किया है। यह अवसर अभ्यर्थियों को 7 मार्च से 13 मार्च 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
यह परीक्षा 4 से 6 मई 2025 के बीच आयोजित होने की प्रस्तावित है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, संशोधन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगा और ऑफलाइन माध्यम से किए गए किसी भी संशोधन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपने नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि और जेंडर को छोड़कर अन्य सभी विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के तहत अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।
संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपए का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं रखता है, तो उसे आवेदन विड्रोल करने का भी विकल्प दिया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर "माय रिक्रूटमेंट" सेक्शन में उपलब्ध विड्रॉल बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन रद्द कर सकते हैं।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी पात्रता शर्तों को पूरा किए बिना आवेदन करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर सही जानकारी ही दर्ज करें।
#RPSC #GovtJobs2024 #OnlineCorrection #SanskritCollegeExam
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.