राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2021 में आयोजित उप निरीक्षक (SI)/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया है। अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन नए सिरे से किया जाएगा।
आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा सभी के लिए नहीं होगी।
पात्र अभ्यर्थी: केवल वे 3,83,097 अभ्यर्थी ही दोबारा परीक्षा में बैठ सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल हुए थे।
नए आवेदक: इस परीक्षा में नए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
संभावित तिथि: परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में होना संभावित है।
अभ्यर्थियों को उनके पुराने आवेदन पत्रों में सुधार का मौका दिया जा रहा है।
अवधि: 16 मई 2026 से 30 मई 2026 तक।
क्या बदल सकेंगे: मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता।
पात्रता शर्तें: आयु, आरक्षण और शैक्षणिक योग्यता की गणना वर्ष 2021 के आधार पर ही रहेगी।
आयोग ने तकनीकी प्रक्रिया को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं:
KYC अनिवार्य: आवेदन में बदलाव से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इससे लाइव फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपने आप अपडेट हो जाएगा।
SSO आईडी अपडेट: यदि किसी ने अपनी एसएसओ आईडी बदल ली है, तो वे 'फैच एप्लिकेशन फॉर्म' विकल्प के जरिए पुराना डेटा नई प्रोफाइल में ला सकते हैं।
स्वघोषणा (Declaration): यदि किसी अभ्यर्थी को कोई संशोधन नहीं भी करना है, तब भी उसे अपना आवेदन 'एडिट मोड' में खोलना होगा। वहां बायोमेट्रिक डेटा और फोटो के उपयोग की सहमति देना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।
आयोग सचिव ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया ओटीपी (OTP) आधारित होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी केवाईसी और स्वघोषणा की प्रक्रिया समय पर पूरी कर लें। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
#RPSC #SIRecruitment2021 #RajasthanNews #ReExam #RPSCSI #GovtJobs #PoliceBharti #RajasthanPolice #AjmerNews
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.