कोटा। मुंबई से अमृतसर जा रही 12925 डीलक्स पश्चिम एक्सप्रेस में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्लीपर कोच में टीटीई और यात्रियों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि कोटा रेल कंट्रोल के हस्तक्षेप के बाद आरपीएफ (RPF) ने ट्रेन के कोटा पहुँचते ही दो यात्रियों को नीचे उतार लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ट्रेन के स्लीपर कोच S-6 की है। शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर ड्यूटी पर तैनात टीटीई और यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प में बदल गई। टीटीई की शिकायत पर कोटा कंट्रोल को मामले की सूचना दी गई।
ट्रेन जब रात करीब 1:50 बजे कोटा स्टेशन पहुँची, तब प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद आरपीएफ जवानों ने कोच में प्रवेश किया और विवाद में शामिल दो यात्रियों को नीचे उतार लिया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
हैरानी की बात यह है कि इस हाई-प्रोफाइल विवाद और यात्रियों को उतारे जाने के बावजूद आरपीएफ कोटा पोस्ट ने मामले को दबाए रखा। पूछताछ के बाद भी आरपीएफ अधिकारियों ने घटना के कारणों या यात्रियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
#KotaNews #IndianRailways #PaschimExpress #RPF #RailwayCrime #TTE #KotaRailwayStation #RailwayUpdate #TravelAlert #MumbaiAmritsarExpress
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.