टोंक। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक श्री सचिन पायलट ने ग्राम नबाबपुरा (टोंक) में नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। साथ ही ग्राम पंचायत मेहंदवास में विद्यालय परिसर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन कर विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री पायलट ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधाएं बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होंगी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद बैरवा, पीसीसी उपाध्यक्ष श्री रामविलास चौधरी, पूर्व विधायक श्री कमल बैरवा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री पायलट ने ग्रामवासियों और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी से प्रदेश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।
विडियो निचे दी गयी लिंक पर देखें
https://youtu.be/nkGrMhGAS6c
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.