सपोटरा: डाबरा में युवती के हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंका, 2 आरोपी भाई गिरफ्तार

सपोटरा: डाबरा में युवती के हाथ-पैर काटकर कुएं में फेंका, 2 आरोपी भाई गिरफ्तार

सपोटरा। करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में स्थित डबरा गांव में हुई एक वीभत्स घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक युवती के हाथ-पैर काटकर उसे कुएं में फेंकने के जघन्य मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इस निर्मम हत्या के आरोप में 2 भाइयों - उत्सव उर्फ हेमराज और वीर सिंह पुत्र मुंशी मीणा को गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 8 दिन पूर्व युवती मीरा बाई की हत्या उसके कुनबे के आधा दर्जन लोगों ने मिलकर की थी।

इस हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। ग्रामीणों ने 36 घंटे तक शव को सपोटरा-कुड़गांव मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। SHO धारा सिंह के नेतृत्व में सपोटरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

#सपोटरा #डबरा #हत्याकांड #युवतीकीहत्या #मीराबोई #अपराध #गिरफ्तारी #पुलिसकार्रवाई #सवाईमाधोपुर #राजस्थान

G News Portal G News Portal
2074 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.