सवाई माधोपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित, तीन महिलाएं गंभीर घायल

सवाई माधोपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित, तीन महिलाएं गंभीर घायल

सवाई माधोपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुश्तला के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाजियाबाद से उज्जैन जा रही कार में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, कार में सुनीता, बबीता और अंशी नामक तीन महिलाएं सवार थीं, जो गाजियाबाद की निवासी हैं। कुश्तला के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

#सवाईमाधोपुर #दिल्ली_मुंबई_एक्सप्रेसवे #सड़क_दुर्घटना #घायल #कुश्तला

G News Portal G News Portal
1345 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.