सवाई माधोपुर: जिले के बामनवास थाना क्षेत्र स्थित जाहिरा गांव में एक महिला से लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर दिए जाने के मामले में गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने बैठकर नारेबाजी की और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस ब्लाइंड मर्डर का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की।
जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.