सवाई माधोपुर, 22 जुलाई 2025: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अनिल कुमार बेनीवाल ने आज सवाई माधोपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पूर्व सिरोही जिले में एसपी के पद पर कार्यरत थे, जहां से उनका स्थानांतरण सवाई माधोपुर किया गया है।
एसपी कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अनिल कुमार बेनीवाल का पुलिस सेवा में लंबा और अनुभवी करियर रहा है। वे पूर्व में समीपवर्ती करौली जिले के एसपी भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे प्रतापगढ़, दौसा, और भिवाड़ी के साथ-साथ नीमकाथाना में भी एसपी के पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
आईपीएस अनिल कुमार को उनकी जिम्मेदारी, हंसमुख व्यवहार, कड़क पुलिसिंग और रिजल्ट-ओरिएंटेड अधिकारी के रूप में जाना जाता है।
पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए एसपी अनिल कुमार ने जिले में क्राइम कंट्रोल और अपनी प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, "अवैध खनन, साइबर क्राइम और मादक पदार्थों पर रोकथाम एक चैलेंज है।" हालांकि, उन्होंने इस चैलेंज पर फोकस करते हुए क्राइम कंट्रोल की दिशा में बेहतर प्रयास करने की बात कही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के साथ ही स्थानीय मुद्दों पर भी विशेष रूप से काम किया जाएगा।
एसपी बेनीवाल के नेतृत्व में सवाई माधोपुर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में नए सिरे से प्रयास किए जाने की उम्मीद है।
#सवाईमाधोपुर #अनिलकुमारबेनीवाल #नवनियुक्तएसपी #पदभारग्रहण #क्राइमकंट्रोल #पुलिसing #राजस्थानपुलिस #अवैधखनन #साइबरक्राइम #मादकपदार्थोंपररोकथाम
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.