सवाई माधोपुर, राजस्थान: सवाई माधोपुर जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार बेनीवाल आज देर शाम सवाई माधोपुर पहुंचेंगे और अपना पदभार संभालेंगे। सिरोही से स्थानांतरित होकर उन्हें सवाई माधोपुर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है।
आईपीएस अनिल कुमार बेनीवाल पूर्व में करौली जिले के भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं, जो सवाई माधोपुर के समीपवर्ती जिला है। उनके पास प्रतापगढ़, दौसा, और भिवाड़ी जैसे महत्वपूर्ण जिलों के साथ-साथ नीमकाथाना में भी पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभालने का अनुभव है।
अनिल कुमार बेनीवाल को उनके हँसमुख व्यवहार, कड़क पुलिसिंग और रिजल्ट ओरिएंटेड (परिणामोन्मुखी) अधिकारी के रूप में जाना जाता है। हालांकि, सवाई माधोपुर में उनके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण कार्य भी होंगे, जिनमें अवैध खनन पर नियंत्रण, बढ़ते साइबर क्राइम पर लगाम लगाना और मादक पदार्थों की बिक्री को नियंत्रित करना प्रमुख हैं। जिले में इन मुद्दों पर लगाम लगाना उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य साबित होगा।
जिलेवासियों और पुलिस प्रशासन को उनसे बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद है।
#सवाईमाधोपुर #अनिलकुमारबेनीवाल #नवनियुक्तएसपी #पदभारग्रहण #पुलिसप्रशासन #राजस्थानपुलिस #चुनौतियां #अवैधखनन #साइबरक्राइम
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.