सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल: सवाई माधोपुर पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मानटाउन की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ डीके पुत्र मुकेश कुमार मीना, निवासी गिरधरपुरा, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दीपक ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के एक मामले में मुख्य आरोपी है और इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
#सवाईमाधोपुर #राजस्थान #पुलिस #गिरफ्तारी #साइबरफ्रॉड #ऑनलाइनधोखाधड़ी #मास्टरमाइंड #मानटाउन #अपराध
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.