साइबर क्राइम के युद्ध में सवाई माधोपुर पुलिस ने किया जागरुक

साइबर क्राइम के युद्ध में सवाई माधोपुर पुलिस ने किया जागरुक

सवाई माधोपुर: साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए सवाई माधोपुर पुलिस ने जिले में जागरुकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान "साइबर शील्ड" के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक ऑफर और अंजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही, अज्ञात नंबर से आए वीडियो कॉल को उठाने से भी सावधान रहने को कहा जा रहा है। छात्रों को बताया जा रहा है कि यदि वे किसी तरह की साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

#साइबरक्राइम #साइबरशील्ड #जागरूकता #सवाईमाधोपुर #पुलिस #छात्र #सुरक्षा

G News Portal G News Portal
180 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.