सवाई माधोपुर पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार डोमिनेशन" के तहत दिखाई सख्ती, NDPS और अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

सवाई माधोपुर पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार डोमिनेशन" के तहत दिखाई सख्ती, NDPS और अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

सवाई माधोपुर:भरतपुर रेंज के श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार, सवाई माधोपुर जिले में 16 मार्च से 17 मार्च 2025 तक "ऑपरेशन प्रहार डोमिनेशन" के तहत सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के नेतृत्व में इस दो दिवसीय अभियान में वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष कार्रवाई की गई।

NDPS एक्ट के तहत की गई कार्रवाई:

  • कुल 02 प्रकरण दर्ज किए गए।
  • 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • 14.05 ग्राम स्मैक जब्त की गई।

आबकारी एक्ट के तहत:

  • 13 प्रकरण दर्ज किए गए।
  • 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • 619 लीटर अवैध शराब, 02 वाहन, 04 अन्य सामान बरामद।

अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई:

  • 03 वांछित अपराधी गिरफ्तार
  • 02 हिस्ट्रीशीटर पर निगरानी
  • 03 वारंटी गिरफ्तार
  • अवैध खनन में 02 प्रकरण दर्ज, 02 वाहन जब्त
  • 06 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, 08 आरपीजीओ की निगरानी
  • कुल 28 जन अनुशासनात्मक कार्यवाही

इस मुहिम के दौरान पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों के मन में डर पैदा करने का सराहनीय कार्य किया है।


#सवाईमाधोपुरपुलिस #ऑपरेशनप्रहारडोमिनेशन #NDPSAct #अवैधशराब #अपराधमुक्तसवाईमाधोपुर #RajasthanPolice #MamtaGuptaIPS #भ्रष्टाचारमुक्तभविष्य #LawAndOrder #SawaiMadhopurNews

G News Portal G News Portal
327 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.