सवाई माधोपुर: जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूरवाल थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र पूरणमल मीणा निवासी रामसिंहपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन ठगी के कई मामलों में शामिल था।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस इस तरह के अपराधों पर कड़ी नजर रख रही है और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर क्लिक न करें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.