सवाई माधोपुर। पुलिस थाना मानटाउन ने साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 02 एंड्राइड मोबाइल, 04 एटीएम कार्ड, एक स्कॉर्पियो कार और 29500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।
आरोपी ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ऐप के माध्यम से और लोगों को लालच देकर साइबर ठगी करता था।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक पुत्र मीठालाल मीना निवासी आदलवाडा कलां पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा है।
सवाई माधोपुर पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.