सवाई माधोपुर: रणथंभौर रोड स्थित एक मोबाइल टावर पर आज एक युवक चढ़ गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक किसी आपसी विवाद के चलते ऐसा कदम उठाने की बात कह रहा है और टावर से नीचे कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। युवक लगातार टावर से नीचे कूदने की धमकी दे रहा है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की मांग कर रहे हैं।
#SawaiMadhopur #SuicideAttempt #MobileTower #RanthamboreRoad #DistrictAdministration #NoAction #Tension #सवाईमाधोपुर #आत्महत्याकाप्रयास #मोबाइलटावर #रणथंभौररोड #जिलाप्रशासन #कोईकार्रवाईनहीं #तनाव
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.