सवाई माधोपुर: रणथंभौर सेविका अपेक्स हॉस्पिटल में आरजीएचएस कार्डधारियों को दवा और पर्ची कटवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में आरजीएचएस पर्ची काउंटर पर एक ही काउंटर सक्रिय है, जबकि दवा लेने के लिए 3 काउंटर मौजूद हैं। लेकिन अधिकतर समय केवल एक ही काउंटर चालू रहता है।
काउंटर पर लंबे समय तक इंतजार करने के कारण मरीजों को पर्ची कटवाने और दवा लेने में ज्यादा समय लगता है, जबकि डॉक्टर से दिखाने का समय कम होता है। इससे आरजीएचएस कार्डधारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके और अस्पताल में व्यवस्था सुधारी जा सके।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.