एसबीआई ग्राहकों को सावधान रहने की चेतावनी, साइबर ठगों का नया खेल

एसबीआई ग्राहकों को सावधान रहने की चेतावनी, साइबर ठगों का नया खेल

एसबीआई ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है। साइबर ठगों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें वे व्हाट्सएप पर एसबीआई जैसा दिखने वाला एक ऐप अटैचमेंट भेज रहे हैं। इस ऐप पर क्लिक करते ही डिवाइस में अनाधिकृत ऐप डाउनलोड हो जाता है, जो डिवाइस का डेटा ठगों तक पहुंचा देता है।

इसके अलावा, ठग ग्राहक को एक मैसेज भेज रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि उनके एसबीआई खाते को पुराने पैन कार्ड के कारण आज ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। मैसेज में कहा गया है कि एसबीआई ऐप पर नए पैन कार्ड डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए एक ऐप इंस्टॉल करें।

राजस्थान सरकार की ओर से जारी एक सतर्कता में लोगों से अपील की गई है कि अज्ञात नंबर से आए किसी भी प्रकार के मैसेज के साथ आए हुए किसी भी फाइल को डाउनलोड न करें। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की शिकायत तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर करें।

#SBI #scam #cybercrime #alert #Rajasthan

G News Portal G News Portal
224 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.