कोटा : माल डिब्बा मरम्मत कारखाना वर्कशॉप प्रशासन के साथ आल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन कारखाना की मंगलवार को एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसोसिएशन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।
एसोसिएशन ने आर्टिज़न कैटेगरी के रिक्त पदों को भरने, संगठन कार्यालय की मरम्मत, वर्कशॉप कॉलोनी की साफ-सफाई, आवारा पशुओं की समस्या, विद्युत कटौती बिलों के जारी करने, संयुक्त वार्ता मीटिंग में एसोसिएशन को शामिल करने, मकान आवंटन में पारदर्शिता लाने, आर्टिज़न कैटेगरी में ट्रेडों को मर्ज करने और कोरोना काल से बंद शॉप कॉन्सिल की मीटिंग को पुनः शुरू करने जैसी मांगें रखीं।
मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बैठक में जोनल अध्यक्ष विशम्बर सिंह, कारखाना अध्यक्ष विजय कुमार मीना, सचिव कृष्ण बैरवा और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सहित सभी पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.