दौसा। जिले के लालसोट कस्बे में कोथून रोड स्थित महाकाली मंदिर के प्रवेश द्वार पर गुरुवार को अचानक जमीन धंस गई। जांच के बाद पता चला कि यह वही पुराना कुआं है जिसे करीब 30 साल पहले मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था। चौंकाने वाली बात यह रही कि लगभग 50 फीट गहरे कुएं में करीब 10 फीट तक पानी भरा मिला। समय रहते यह रहस्य सामने आ गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
व्यापार महासंघ अध्यक्ष दीपक चौधरी, महाकाली सेवा समिति अध्यक्ष शिवशंकर जोशी और दिनेश अग्रिका ने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे तो भूमि पर एक बड़ा गड्ढा नजर आया। लकड़ी और प्लास्टिक पाइप डालकर जांच की गई, जो करीब 50 फीट नीचे तक चला गया। तभी अंदाजा हुआ कि यह कोई पुराना कुआं हो सकता है।
नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा मौके पर पहुंचे और जेसीबी से खुदाई करवाई गई। सतह की टाइल्स हटते ही कुएं का मुंह दिखाई दे गया।
मंदिर के महंत बनवारीलाल व्यास और रामचरण बोहरा ने बताया कि यह कुआं सैकड़ों साल पुराना है। सूख जाने के बाद इसे करीब 30 साल पहले मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया था। इस साल लगातार हुई अच्छी बारिश के कारण भूमिगत जल स्तर बढ़ गया और कुएं में भरी मिट्टी अंदर से धंस गई।
फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से बेरिकेडिंग कर दी है और कुएं को दोबारा मिट्टी से भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
#DausaNews #RajasthanNews #MahakaliMandir #Lalsot #OldWell #जमीन_धंसी #दौसा_समाचार #HistoricWell #BigAccidentAverted
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.