कोटा: कोटा में एक अचानक हुए घटनाक्रम में, गुरुवार को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (सीनियर डीएसओ) का पद संभालने वाले निरीश कुमार राजपूत के आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। मात्र कुछ ही दिनों के कार्यकाल के बाद उन्हें वापस भोपाल भेजा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय निरीश की पत्नी के भोपाल में नौकरी करने के कारण लिया गया है। स्पाउस ग्राउंड का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, निरीश अभी कुछ दिनों के लिए कोटा में ही रहेंगे और इसके बाद भोपाल रवाना होंगे।
निरिश की जगह अब रवि वर्मा को कोटा में सीनियर डीएसओ का पद सौंपे जाने की संभावना है। रवि वर्मा पहले भी कोटा में मंडल परिचालन पद पर रह चुके हैं, जिससे उन्हें यहां का कामकाज का अनुभव है।
गौरतलब है कि निरीश कुमार राजपूत को मात्र 10 दिसंबर को ही कोटा में सीनियर डीएसओ का पद सौंपा गया था। इससे पहले वे भोपाल में भी इसी पद पर कार्यरत थे।
मुख्य बिंदु:
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.