संदिग्ध अवस्था में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

संदिग्ध अवस्था में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

बौंली, सवाई माधोपुर। बौंली के मित्रपुरा थाना क्षेत्र के लाकनपुर गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान लाकनपुर निवासी चाइना बाई रैगर के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टया यह मामला फंदा लगाकर आत्महत्या करने का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मित्रपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मित्रपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।


#BoliNews #MitrapuraPolice #SuspiciousDeath #Lakhanpur #SuicideCase #FSLInvestigation #RajasthanNews #CrimeNews

G News Portal G News Portal
213 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.