विद्यालय निर्माण में गंभीर लापरवाही उजागर: DPC (डैम्प प्रूफ कोर्स) में नहीं डाले गए तार, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

विद्यालय निर्माण में गंभीर लापरवाही उजागर: DPC (डैम्प प्रूफ कोर्स) में नहीं डाले गए तार, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

विद्यालय के भवन निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निर्माण प्रक्रिया के दौरान DPC (डैम्प प्रूफ कोर्स) की परत में आवश्यक रॉड या तार (reinforcement) नहीं डाले गए हैं, जिससे भवन की मजबूती और स्थायित्व पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।

वाईमाधोपुर/बरनाला: सवाईमाधोपुर जिले की तहसील बरनाला के नजदीक स्थित रामसिंहपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक निर्माण नियमों का उल्लंघन, स्थायित्व को खतरा

स्थानीय निवासियों और विद्यालय स्टाफ द्वारा निर्माण स्थल के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ कि DPC की परत में लोहे की साखें या जाल बिल्कुल नहीं डाला गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह न केवल निर्माण नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भविष्य में भवन की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि DPC में रॉड न होने से भवन में जल्द ही नमी चढ़ने, दीवारों में दरारें आने और नींव के कमजोर होने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे यह घटिया निर्माण भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

ग्रामीणों में आक्रोश, निर्माण कार्य रोका गया

इस गंभीर लापरवाही से रामसिंहपुरा गांव के स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।

जानकारी सामने आने के बाद फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। स्थानीय निवासियों और विद्यालय स्टाफ ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और अब जांच के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और दोषी ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

#SchoolConstructionScam #DPC_Negligence #SawaiMadhopur #Baranala #गुणवत्तापरसवाल #घटियानिर्माण #शिक्षाविभाग #RajasthanNews

 

G News Portal G News Portal
127 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.