मलारना डूंगर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

मलारना डूंगर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर में लालसोट-कोटा हाईवे पर मलारना चौड़ स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक टूरिस्ट बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मलारना डूंगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मलारना चौड़ निवासी भरतलाल मीना और चतरूलाल मीना के रूप में हुई है। तारनपुर निवासी राम खिलाड़ी मीणा गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे के बाद टूरिस्ट बस का चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#सवाईमाधोपुर #सड़कहादसा #मौत #घायल #पुलिस #मलारनाडूंगर

G News Portal G News Portal
394 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.