कोटा | सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने के चक्कर में नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले रीलबाजों पर अब प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। 'न्यूज़' की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है, जहाँ शामगढ़ आरपीएफ (RPF) ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए रीलबाज राजेश कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया।
करीब तीन दिन पहले राजेश कुमार मीणा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रेल पटरियों पर जान जोखिम में डालकर रील बना रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद गुरुवार को सिविल थाना पुलिस ने राजेश को चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन आरपीएफ द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे थे।
'कोटा रेल न्यूज़' द्वारा शुक्रवार के अंक में आरपीएफ की सुस्ती और मामले की गंभीरता को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग तुरंत हरकत में आया। आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार सुबह 9 बजे राजेश कुमार मीणा को उसके घर से ही धर दबोचा।
RPF ने आरोपी राजेश के खिलाफ रेल अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है:
धारा 147: रेलवे परिसर में अवैध प्रवेश (Trespassing)।
धारा 145: सार्वजनिक शांति भंग करना और उपद्रव।
नोट: रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटरियों पर रील बनाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। युवाओं को ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।
#KotaRailNews #RPFAction #Shamgarh #RailwaySafety #ReelBaaz #SocialMediaCrime #IndianRailways #BreakingNewsKota
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.