एसआई भर्ती 2021: डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले में एक और ट्रेनी एसआई गिरफ्तार

एसआई भर्ती 2021: डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले में एक और ट्रेनी एसआई गिरफ्तार

जयपुर। सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती-2021 में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की कार्रवाई लगातार जारी है। एसओजी ने अब डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के आरोप में एक और महिला ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ट्रेनी एसआई से गहन पूछताछ की जा रही है।

एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अनुसंधान में सामने आए नए तथ्यों के आधार पर ट्रेनी एसआई समेता कुमारी विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वह जालौर जिले के डावल गांव की निवासी है। एसआई की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसकी पोस्टिंग जोधपुर पुलिस लाइन में हुई थी। एसओजी की टीम ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर जयपुर लाया है। अब उससे मामले को लेकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

एडीजी सिंह ने प्रारंभिक पड़ताल के आधार पर बताया कि एसआई भर्ती-2021 की 14 सितंबर 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में समेता कुमारी विश्नोई ने अपनी जगह संगीता विश्नोई नामक एक अन्य महिला को डमी कैंडिडेट के तौर पर बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी। इस प्रकार डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के बाद समेता एसआई के पद पर चयनित हुई थी। एडीजी सिंह ने बताया कि इस मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

एडीजी वीके सिंह ने यह भी जानकारी दी कि एसआई भर्ती पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के इस बड़े मामले में एसओजी अब तक कुल 103 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 51 ट्रेनी एसआई शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के दो पूर्व सदस्य रामूराम राईका और बाबूलाल कटारा को भी एसओजी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरएएस अधिकारी (एसडीएम) हनुमानाराम को भी डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एसओजी इस पूरे मामले की तह तक जाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही है।

#एसआईभर्ती2021 #भर्तीघोटाला #डमीकैंडिडेट #एसओजी #गिरफ्तारी #ट्रेनीएसआई #समेताविश्नोई #जयपुर #जोधपुर #पेपरलीक #आरपीएससी #वीकेसिंह #हनुमानाराम

G News Portal G News Portal
300 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.