कोटा: कोटा क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है! सोगरिया से दानापुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज, 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09819 सोगरिया स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09820 दानापुर से हर मंगलवार को दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
इस नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से कोटा और दानापुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
#सोगरिया #दानापुर #स्पेशलट्रेन #कोटा #रेलवे #नईट्रेन #यात्रा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.