कोटा: कोटा के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (19801/02) अब 8 दिसंबर से नियमित रूप से चलाई जाएगी। यह ट्रेन नए नंबर के साथ सप्ताह में केवल एक दिन संचालित होगी।
यह ट्रेन रास्ते में बारां, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच शामिल होंगे, जिनमें:
2 वातानुकूलित द्वितीय (AC II)
2 वातानुकूलित तृतीय (AC III)
7 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी (AC III Economy)
5 स्लीपर (Sleeper)
4 सामान्य (General)
1 जनरेटर कार एवं 1 एसएलआरडी कोच
#TrainUpdate #SogariyaDanapur #WeeklyTrain #कोटादानापुरट्रेन #IndianRailways #ट्रेनन्यूज़ #RajasthanBihar
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.