सोगरिया स्टेशन: यात्री सुविधाओं का इंतजार

सोगरिया स्टेशन: यात्री सुविधाओं का इंतजार

कोटा। सोगरिया स्टेशन पर कई और ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन यहां अव्यवस्थाएं अभी भी पूरी तरह से दूर नहीं हुई हैं। यात्रियों की लगातार शिकायत के बाद 'जननायक' संवाददाता ने सोगरिया स्टेशन का जायजा लिया तो काफी अव्यवस्थाएं नजर आई।

सोगरिया स्टेशन पर सबसे बड़ी परेशानी यात्रियों को वाहन पार्किंग स्टैंड को लेकर है। यहां पार्किंग स्टैंड बंद होने से यात्रियों को अपने वाहन भगवान भरोसे छोड़कर जाना पड़ रहा है। वाहन रखने की परेशानी के चलते कई यात्री आने-जाने में अधिक किराया भुगतकर ऑटो आदि का उपयोग कर रहे है।

पहले था संचालित, अब बंद

यात्रियों ने बताया कि पहले यहां वाहन स्टैंड का ठेका था, लेकिन अधिक किराया और निःशुल्क ड्रॉप और पिकअप के भी पैसे वसूलने की लगातार शिकायतों के चलते रेलवे ने काफी दिन पहले इसे बंद कर दिया। जबकि जरूरत शिकायतों पर लगाम लगाने की थी। इसके अलावा यात्री यहां पार्किंग स्टैंड स्टेशन प्रवेश द्वार से काफी दूर होने की भी शिकायत करते है। इसके चलते खासकर अकेली महिलाओं को अपने सामान के साथ धूप और बारिश में भारी परेशानी होती है।

दिव्यांगों के रैम्प गेट पर लगा ताला

यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को प्लेटफार्म पर आसान पहुंच के लिए रैंप बना रखा है। लेकिन इस रैंप के गेट पर ताला लगा रखा है। इसके चलते विकलांगों और बुजुगों को जैसे-तैसे साड़ियां चढ़कर प्लेटफार्म पर पहुंचना पड़ रहा है।

खानपान स्टॉल की कमी

इसके अलावा दूसरी सबसे बड़ी समस्या यहां खानपान स्टॉल और ट्रॉली की है। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर एक ही स्टॉल है। वहां लगी दूसरी 'एक स्टेशन एक उत्पाद' को दूसरी स्टॉल बंद है। इसके अलावा यहां प्लेटफार्म नंबर दो पर एक स्टॉल बनी हुई है। लेकिन यह पूरी तरह खाली पड़ी है। इसके चलते खासकर ट्रेनों में सफर करने वाले बच्चों को खानपान को सामग्री नहीं मिल रही है।

शौचालयों में खड़ी बाइक

इसके अलावा यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर बने एक शौचालय का दरवाजा टूटा नजर आया। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर दो बने शौचालय में एक स्टॉफ कर्मी की बाइक खड़ी नजर आई। इसी तरह प्लेटफार्म नंबर एक बने फस्ट क्लास वेटिंग रूम के बाथरुम के गीजर का प्लग उखड़ा पड़ा था। यहां लगे शॉवर और नलों से लगातार पानी बह रहा था। इसी तरह अन्य शौचालयों में टूटफूट और नलों की टोटियां गायब मिली।

टूटी फैसिंग छह महिने से नहीं लगी

इसी तरह यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर छह महिने पहले टूटी फैसिंग अब तक नहीं लगी है। इसके चलते यात्रियों की संरक्षा को खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यहां पर फैसिंग की जगह रस्सी बांध रखी है। इसके अलावा प्लेटफार्म पर अभी कई जगह शेड भी नहीं लगा है। इससे यात्रियों को धूप और बारिश में परेशान होना पड सकता है।

जल्द चालू होगी पार्किंग

सोगरिया में पार्किंग स्टैंड जल्द चालू करने के प्रयास किए जा रहे है। इसकी तैयारी चल रही है। अन्य समस्याओं का भी समावान किया जाएगा। - सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

#सोगरिया_स्टेशन #कोटा #रेलवे #यात्री_सुविधाएं #समस्याएं

G News Portal G News Portal
229 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.