श्रीगंगानगर-बरौनी कुंभ स्पेशल 15 को

श्रीगंगानगर-बरौनी कुंभ स्पेशल 15 को

कोटा। श्रीगंगानगर-बरौनी के बीच 15 फरवरी को महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन एक-एक फेरा करेगी। कोटा मंडल से यह ट्रेन भरतपुर होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 04723 श्रीगंगानगर से दोपहर बाद 3.15 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। भरतपुर में इस ट्रेन का समय अगले दिन सुबह 6.40 बजे रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 04724 बरौनी से 17 फरवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। भरतपुर में इस ट्रेन का समय दूसरे दिन रात 11.20 बजे रहेगा।

रास्ते में यह ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सिधमुख, सादुलपुर, चुरु, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर, रींगस, चौमूं सामौद, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र तथा हाजीपुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी।

इस ट्रेन में 4 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, एक पावरकार तथा एक एसएलआर सहित कुल 22 कोच होंगे।

हैशटैग: #महाकुंभ_स्पेशल #श्रीगंगानगर_बरौनी #रेलवे #कोटा #भरतपुर #ट्रेन #यात्रा #कुंभ_मेला

G News Portal G News Portal
198 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.