भरतपुर: भरतपुर के बयाना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र से चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद किया है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ट्रैक्टर की चोरी मालिक के ही ड्राइवर विजयभान ने की थी।
घटना 10 जनवरी की रात की है, जब भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी विजयभान ने अपने साथियों के साथ मिलकर जयपुर के निवारू मंडी से अपने मालिक डीसी गुर्जर का ट्रैक्टर-ट्रॉली चुरा लिया था। अगली सुबह जब मालिक को चोरी का पता चला, तो उन्होंने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया।
मालिक ने ड्राइवर के रिश्तेदार और बयाना के गांव घुनैनी निवासी हजारी को इस चोरी की जानकारी दी। हजारी ने तुरंत भरतपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। बयाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बयाना-जयपुर रोड पर नाकाबंदी की और भगोरी गांव के पास से आरोपी को ट्रैक्टर के साथ पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि चोरी के बाद आरोपी ने नेशनल हाईवे के बजाय गांवों के रास्ते का इस्तेमाल किया और मानपुर सिकन्दरा में ट्रैक्टर की नंबर प्लेट और हुलिया बदलवाया। ट्रैक्टर को बयाना इलाके में छिपाने की फिराक में था।
बयाना पुलिस ने रविवार को आरोपी और ट्रैक्टर को करधनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
#भरतपुर #जयपुर #चोरी #ट्रैक्टर #बरामदगी #पुलिस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.