भरतपुर : भरतपुर थाना कोतवाली और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा IPS के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन पुत्र सुरेश बावरिया निवासी कच्ची बस्ती भरतपुर और कान्हा पुत्र जगदीश जाटव निवासी आनंद कॉलोनी भरतपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 एंड्रॉइड और कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से मोबाइल फोन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।
#भरतपुर #पुलिस #मोबाइल_स्नैचिंग #गिरफ्तारी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.