छात्र को मछली पकड़ने भेजने वाला शिक्षक निलंबित, जांच कमेटी गठित

छात्र को मछली पकड़ने भेजने वाला शिक्षक निलंबित, जांच कमेटी गठित

भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैसोरा में एक शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक मजीद खान को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक मजीद खान पर आरोप है कि वह एक छात्र को तालाब पर मछली पकड़ने के लिए भेजता था और बदले में उसे 100 रुपये का लालच देता था। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें छात्र खुद यह बात स्वीकार करता नजर आ रहा है।

ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की, जिसके बाद छात्र से पूछताछ की गई। पूछताछ में छात्र ने पुष्टि की कि आरोपी शिक्षक उसे हर तीन-चार दिन में मछली लाने के लिए भेजता था और स्कूल के बाहर मछली ले लेता था।

यह शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) तक पहुंचने पर, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक मजीद खान के खिलाफ पहले भी अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल चुकी हैं। हालांकि, इस बार इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना को लेकर गांव में अभिभावकों और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी बनी हुई है।

 

#शिक्षकनिलंबित #भरतपुर #स्कूलघटना #छात्रशोषण #TeacherSuspended #Bharatpur #SchoolIncident #StudentExploitation #RajasthanNews

G News Portal G News Portal
80 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.