टेमला बालाजी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार: मासलपुर पुलिस ने नारायणा की पहाड़ी से दबोचा!

टेमला बालाजी मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार: मासलपुर पुलिस ने नारायणा की पहाड़ी से दबोचा!

करौली, – सवाई माधोपुर जिले के खण्डार थाना क्षेत्र के गांव टेमला स्थित बालाजी मंदिर से हुई चोरी के मामले में मासलपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मासलपुर थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने सोमवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई 2025 को गांव टेमला के बालाजी मंदिर से मूर्तियों के चांदी के मुकुट और छत्र चोरी करने वाले आरोपी बाबा हरिशंकर उर्फ हरिगिरी पुत्र चन्दन गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ग्वालियर जिले के ग्वालियर का निवासी है और उसे नारायणा की पहाड़ी के पास से पकड़ा गया।

थानाधिकारी शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी ने टेमला बालाजी मंदिर से ही चांदी के मुकुट और छत्र चुराए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आगे के अनुसंधान के लिए खंडार थाना के अनुसंधान अधिकारी धर्मपाल सिंह को सौंप दिया गया है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। यह गिरफ्तारी मंदिर से हुई चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


#मंदिरचोरी #मासलपुरपुलिस #टेमलाबालाजी #गिरफ्तारी #नारायणापहाड़ी #सवाईमाधोपुर #करौलीपुलिस #अपराधसमाचार

G News Portal G News Portal
140 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.