ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भरतपुर: भरतपुर जिले की बयाना सदर थाना पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गुमानसिंह राजपूत (49), निवासी बागरैन गांव, को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 मार्च को ग्राम पंचायत बागरैन स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर हुई थी। ग्राम विकास अधिकारी अशोक शर्मा जब सरकारी काम में व्यस्त थे, तभी गांव का निवासी गुमान सिंह वहां पहुंचा और अपने घर का पट्टा जारी करने की मांग करने लगा। अधिकारी द्वारा नियमानुसार आवेदन देने की बात कहने पर गुमान सिंह उत्तेजित हो गया और उसने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने टेबल पर रखे सरकारी रिकॉर्ड भी फाड़ दिए।

अपनी जान बचाने के लिए जब अधिकारी पास में ही स्थित सरपंच गायत्री देवी के घर भागे, तो आरोपी ने वहां पहुंचकर भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ग्राम विकास अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस तभी से फरार आरोपी की तलाश कर रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

#भरतपुर #बयाना #गिरफ्तारी #ग्राम_विकास_अधिकारी #मारपीट #राजकार्य_में_बाधा #आरोपी_गिरफ्तार

G News Portal G News Portal
218 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.