संपर्क क्रांति को 57 की रफ्तार से दौड़ाने वाले लोको पायलट तलब, प्रशासन ने शुरू की पूछताछ

संपर्क क्रांति को 57 की रफ्तार से दौड़ाने वाले लोको पायलट तलब, प्रशासन ने शुरू की पूछताछ

 

कोटा। रेलवे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर काॅशन ऑर्डर का उल्लंघन करने के मामले में कोटा मंडल रेल प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है।  न्यूज़ द्वारा सोमवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद, हरकत में आए प्रशासन ने संबंधित लोको पायलटों को पूछताछ के लिए तलब कर लिया है।

पूछताछ के बाद तय होगी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, आगरा मंडल से रिपोर्ट मिलने के बाद भी कई दिनों तक मामला शांत पड़ा था। लेकिन खबर के माध्यम से मामला सार्वजनिक होने पर मंगलवार को प्रशासन ने लोको पायलटों को पूछताछ के लिए बुलाया। अधिकारियों का कहना है कि पायलटों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इन बयानों के आधार पर तय किया जाएगा कि यह मानवीय भूल थी या जानबूझकर की गई लापरवाही। इसके बाद ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की दिशा तय होगी।

क्या था मामला?

बीती 2 फरवरी को कोचुवेली-अमृतसर केरला संपर्क क्रांति (12217) के लोको पायलटों ने मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों के बीच रेलवे के सुरक्षा निर्देशों को ताक पर रख दिया था।

  • नियम: पटरी पर काम के चलते वहां 20 किमी/घंटा का गति प्रतिबंध (Caution Order) लागू था।

  • लापरवाही: पायलटों ने ट्रेन को 57 किमी/घंटा की रफ्तार से निकाल दिया।

  • खतरा: इतनी अधिक गति से ट्रेन के पटरी से उतरने का गंभीर खतरा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पुराना ट्रैक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पूछताछ के दौरान लोको पायलट के पुराने रिकॉर्ड पर भी चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह वही पायलट है जिसने पहले भी होडल स्टेशन पर 30 की जगह 130 की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई थी और दरा स्टेशन के पास लाल झंडी पार की थी। बार-बार हो रही इन गलतियों ने रेल परिचालन की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।


#KotaRailNews #Impact #RailwaySafety #LoCoPilot #KotaRailway #IndianRailways #ActionTaken #TrainSpeedViolation #SafetyFirst

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.