फिर पलटी स्लीपर बस, 19 लोग घायल, 9 अस्पताल में भर्ती

फिर पलटी स्लीपर बस, 19 लोग घायल, 9 अस्पताल में भर्ती

कोटा: नेशनल हाईवे 27 पर एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। तेज गति से चलते हुए एक स्लीपर कोच बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना कोटा जिले में सिमलिया थाना इलाके में पोलाई कलां के नजदीक हुई है। बस गुजरात के अहमदाबाद से मध्य प्रदेश जा रही थी। बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे।

सिमलिया थाना इलाके के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास हुई है। बस कोटा से क्रॉस करके पोलाई कलां के नजदीक पहुंची थी, जहां गत्ता फैक्ट्री के पास ही तेज गति से चलते हुए अनियंत्रित हो गई। संभवत चालक को नींद आ गई होगी, जिसके बाद बस सड़क पर ही पलट गई।

हादसे में 19 यात्रियों को चोट लगी है। इनमें 9 लोगों को डॉक्टर ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कर लिया है। दुर्घटना में शामिल महिलाएं, बच्चे और पुरुष हैं। बस में सवार अधिकांश लोग गुजरात मजदूरी करने के लिए गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे।

दूसरी तरफ, सड़क पर दुर्घटना होने के चलते नेशनल हाईवे 27 पर कुछ देर जाम जैसे हालात भी बन गए थे, जिसको थाने की पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया। साथ ही क्रेन बुलाकर बस को साइड में भी करवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

#कोटा #सड़कहादसा #स्लीपरबस #नेशनलहाईवे27

G News Portal G News Portal
348 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.