सवाईमाधोपुर। भारत का एकमात्र चौथ माता मंदिर — चौथ का बरवाड़ा करवा चौथ पर्व के मौके पर आस्था का अनोखा केंद्र बनने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।
चौथ माता पुजारी शंकरलाल सैनी ने बताया कि इस बार तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इनमें से करीब ढाई लाख महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखकर माता के दर्शन करेंगी और रात को चांद देखकर अपना व्रत खोलेंगी।
राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौथ माता मंदिर पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल है।
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चौथ माता ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर और मार्गों पर विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। जगह-जगह अतिरिक्त कर्मचारी तैनात हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ट्रस्ट के सहयोग से भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा एवं प्रकाश व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।
चौथ माता मंदिर में करवा चौथ का पर्व हर साल आस्था, विश्वास और पति-पत्नी के अटूट संबंध का प्रतीक बनकर लाखों लोगों को आकर्षित करता है। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक संबंधों की गहराई को भी दर्शाता है।
#KarwaChauth #ChauthKaBarwada #SawaiMadhopur #ChauthMataMandir #RajasthanNews #करवा_चौथ #आस्था_का_सैलाब #ChauthMataDarshan
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.