किसानों को न्याय दिलाने के लिए, किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में जाट छात्रावास में किसानों के साथ बैठक आयोजित हुई।
जिला जाट महासभा करौली के अध्यक्ष विजय सिंह डागुर, महामंत्री तेज सिंह डागुर ने बताया कि शनिवार को बयाना मार्ग स्थित जाट छात्रावास में बोल पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।जिसमें
29 जनवरी 2025 को राजस्थान में गांव बंद आंदोलन होगा जिसका अभिप्राय गांव का व्यक्ति गांव में, गांव का उत्पादन गांव में रहेंगा। अभी तक किसानों को आन्दोलनों में लडाई के लिए कमाई छोड़ना अपरिहार्य रहता था। जबकि इस आंदोलन में व्यक्ति गांव में रहते हुए कमाई का काम कर सकेगा। यानि लड़ाई एवं कमाई साथ साथ चल सकेगी।जिसमें राजस्थान के 45,537 गांवों को इस आन्दोलन में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया हैं। इस आंदोलन में गांव का व्यक्ति गांव में रहेगा। गांव का उत्पाद गांव में रहेगा। आपातकालीन स्थितियों को छोड़कर बस, जीप, रेल या अन्य किसी भी यातायात साधन का उपयोग नहीं किया जावेगा। यदि किसी को गांव का कोई उत्पाद खरीदना होगा।तो उसे गांव में आकर खरीदने की सुविधा रहेगी। इससे खरीदने वालों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सकेंगा।, वहीं खाद्य वस्तुओं में मिलावट के दुष्परिणामों से बचने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।गांव बंद का प्रयोग ब्रह्मास्त्र के रूप में किया जावेगा। परिणाम स्वरुप मोल भाव की शक्ति किसान के पास आ जावेगी। और वह अपने उत्पाद का दाम स्वयं निर्धारण कर सकेगा।गांव बंद स्वेच्छा पर आधारित होगा। जिसमें सत्य, शांति एवं अहिंसा के व्रत की पालना अपरिहार्य होगी । इसमें टकराव की सम्भावना न्यूनतम होने से द्वेष की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। वरन आपसी प्रेम एवं सद्भाव के आधार पर जन समर्थन प्राप्त किया जा सकेगा। इसकी सफलता के लिए प्रदेश भर में जन जागरण किया चल रहा है। जिसका प्रमुख उदघोष "खेत को पानी फसल को दाम" है। "खेत को पानी" के लिए सिंचाई परियोजनाएँ प्राथमिकता से बनाने तथा "फसल को दाम" के लिए खराबे की क्षतिपूर्ति के साथ "न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून" यथाशीघ्र बनाने संबंधी विषयों की प्रमुखता रहेगी।जन-जागरण के प्रथम चरण में भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली, ब्यावर, जयपुर, अलवर, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़ एवं दौसा सहित 20 जिलों में सम्पर्क किया गया।जनजागरण के दूसरे चरण में टोंक, बारां, झालावाड़, कोटा, बूँदी, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, सीकर, झुंझुनू, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, अनूपगढ़, बीकानेर, नागौर एवं डीडवाना सहित 18 जिले होंगे ! शेष रहे धौलपुर, बालोतरा एवं सलूंबर जिलों का कार्यक्रम तीसरे चरण में रहेगा! इस जन जागरण अभियान में किसान महापंचायत के युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी एवं प्रदेश मंत्री बत्ती लाल बैरवा की भागेदारी निरन्तर बनी हुई है। जाट छात्रावास में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि गांव में संगठित होकर गांव बंद का आह्वान करेंगे। शांतिपूर्वक गांव बंद आंदोलन में सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर भारत सिंह नागौर प्रदेश महामंत्री किसान संघर्ष समित जाट महासभा करौली के अध्यक्ष
विजय सिंह डागुर,अमरसिंह बैनीवाल, किसान नेता वीरेंद्र सिंह तेवतिया, विजय सिंह डागुर, रामप्रसाद ठेकेदार, तेज सिंह डागर, महेंद्र सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।सभी गांव बंद, आंदोलन की रणनीति तय की।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.