करौली (राजस्थान), 28 जनवरी 2025: हिंडौन सिटी के पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट के तीसरे आरोपी को नई मंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बलराम पुत्र हरकेश मीणा निवासी धोलेटा, थाना नादौती के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर लूट की गई 11,200 रुपये की राशि बरामद कर ली गई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#हिंडौनसिटी #बैंकलूट #गिरफ्तारी #करौलीपुलिस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.