करौली: मासलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बरबाना गांव में हुए एक वृद्ध की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र गुर्जर, संतोकी गुर्जर और रामवीर गुर्जर के रूप में हुई है। इन तीनों को फक्कड़ मोड सकरघटा और नीमरीपुरा से गिरफ्तार किया गया।
मामले के अनुसार, 14 दिसंबर को बरवाना गांव में हुए झगड़े में बीच बचाव करने आए रतिराम पर पत्थर और लाठी डंडों से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल रतिराम को जयपुर के जेएनयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 27 दिसंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र जनक सिंह ने 16 दिसंबर को मासलपुर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी नीरज शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने क्या कहा?
मासलपुर थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.