सरिस्का से भागा टाइगर 4 दिन बाद पकड़ा गया, घर की रसोई से हुआ था छिपा

सरिस्का से भागा टाइगर 4 दिन बाद पकड़ा गया, घर की रसोई से हुआ था छिपा

अलवर : सरिस्का टाइगर रिजर्व से भागे ST-2402 बाघ को वन विभाग ने 4 दिन बाद अलवर के रैणी क्षेत्र से पकड़ लिया है। यह बाघ कल रात से चिल्की बास रोड पर बने एक घर की रसोई में छिपा हुआ था। शुक्रवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने गाड़ी में बैठकर उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया है। अब उसे सरिस्का वापस ले जाने की तैयारी की जा रही है।

टाइगर के पकड़े जाने के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात खत्म हो गए हैं। लोग खुशी से झूम रहे हैं और गाड़ी में बेहोश पड़े टाइगर को देखने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन वाली जगह आ रहे हैं। टाइगर को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज करने के बाद घरों में बंद लोग बाहर निकले और बेहोशी की हालत में पड़े टाइगर को देखने लगे। इस दौरान वे काफी खुश नजर आए। क्योंकि बीते 3 दिनों में उसने 3 लोगों को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम जिस गाड़ी में थी, उस पर भी हमला करके साइड मिरर तोड़ दिया था।

ग्रामीणों में खुशी की लहर

टाइगर के पकड़े जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ दिनों से दहशत में जी रहे थे। टाइगर ने गांव में दहशत फैला रखी थी। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया था।

वन विभाग की सराहना

ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने बहुत मेहनत करके टाइगर को पकड़ा है।

सरिस्का वापस ले जाया जाएगा टाइगर

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टाइगर को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद सरिस्का टाइगर रिजर्व वापस ले जाया जाएगा।

सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और वन्यजीवों से दूरी बनाकर रखें।

G News Portal G News Portal
356 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.