सवाई माधोपुर: त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर आज सुबह करीब 10 बजे एक बाघिन की चहलकदमी देखी गई, जिससे मार्ग पर करीब 10 मिनट तक यातायात बाधित रहा। टाइगर को देखकर गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भय का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघिन सड़क पार कर जंगल की ओर चली गई। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह बाघ था या बाघिन। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि यह बाघिन एरोहेड का फीमेल शावक हो सकता है, जो रणथंभौर दुर्ग से नीचे उतरकर जंगल की ओर गया।
इससे पहले भी इस क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई है। पूर्व में भी बाघिन सुल्ताना को गणेश मंदिर मार्ग पर देखा गया है, क्योंकि उसका टेरिटरी क्षेत्र नेशनल पार्क के जोन 1 में है। वन विभाग ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है और सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
#रणथंभौर #टाइगरसाइटिंग #सवाईमाधोपुर #त्रिनेत्रगणेशमंदिर #वन्यजीवनसंरक्षण
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.