टोडाभीम: दीपावली के त्योहारी सीजन के चलते टोडाभीम के व्यस्त बाज़ार में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन दुकानदारों के अतिक्रमण ने खरीदारों की परेशानी को बढ़ा दिया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर और मोटरसाइकिल खड़ी करवाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बाज़ार में निकलने की जगह कम हो गई है।
नगर पालिका कार्रवाई करने में विफल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन नगर पालिका अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। खरीदारी करने आने वाले लोगों को अतिक्रमण के कारण चलने और शॉपिंग करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। संकरी हो चुकी गलियों में आए दिन जाम लग रहा है।
स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से तुरंत अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि त्योहारी सीजन में आम जनता सुचारू रूप से खरीददारी कर सके।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.