टोडाभीम: पहाड़ी गांव के एनीकट में डूबने से वृद्ध की मौत, शव मोर्चरी में रखवाया

टोडाभीम: पहाड़ी गांव के एनीकट में डूबने से वृद्ध की मौत, शव मोर्चरी में रखवाया

टोडाभीम: टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के पहाड़ी गांव स्थित एनीकट में पानी में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक मुड़िया गांव निवासी रहमद खां थे, जो एनीकट के पानी में नहाने गए थे।

 

नहाने के दौरान डूबे वृद्ध

 

वृद्ध के पानी में डूबने की सूचना तुरंत ग्रामीणों द्वारा बालाघाट थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बालघाट थाना प्रभारी महेश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस और ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद वृद्ध को पानी से बाहर निकाला जा सका।

रहमद खां को तुरंत बालघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बालघाट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।


#Todabhim #Drowning #Accident #BalaghatPolice #Anycut #वृद्धकीमौत

 

G News Portal G News Portal
324 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.