टोंक/निवाई। टोंक जिले के निवाई अंतर्गत सीदड़ा ग्राम में पिछले दिनों खुदाई के दौरान मिली सिल्वर डेग और कथित खजाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) और निवाई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इस मामले में चल रहे ठगी के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस के अनुसार, सीदड़ा ग्राम में खुदाई के दौरान मिली डेग और खजाने की बात महज एक दिखावा थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे तांबे की धातु पर सोने की परत चढ़ाकर उन्हें असली सोने की ईंट और बिस्कुट बताकर लोगों को ठगने की योजना बना रहे थे। वे तंत्र-विद्या का सहारा लेकर ग्रामीणों और भोले-भाले लोगों को विश्वास में लेते थे कि उन्हें जमीन से गड़ा हुआ धन मिला है।
एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि 3 जनवरी को सीदड़ा ग्राम में खेत में गड्ढे होने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। जेसीबी से खुदाई के दौरान एक लोहे जैसी धातु की 'डेग' मिली थी, जिसे एहतियातन सरकारी ट्रेजरी में रखवाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम ने संदिग्धों पर नजर रखी और दो आरोपियों को डिटेन किया:
मुकेश मीणा (32): निवासी जयनारायण की ढाणी, सीदड़ा।
अभिषेक मीणा (24): निवासी जयनारायण की ढाणी, सीदड़ा।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नकली सोने को असली बताकर बड़ी ठगी की फिराक में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से नकली सोने की ईंट और बिस्कुट भी बरामद कर लिए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और निवाई डीएसपी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। टीम में निवाई थानाधिकारी घासीराम और जिला स्पेशल टीम (DST) प्रभारी ओमप्रकाश (उ.नि.) मय जाब्ता शामिल रहे।
#TonkPolice #RajasthanPolice #FraudAlert #NiwaiNews #FakeGold #CrimeUpdate #RajasthanNews #PoliceExposed
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.