दर्दनाक हादसा: डोगरा रेजिमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत

दर्दनाक हादसा: डोगरा रेजिमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान: बेंगलुरु में डोगरा रेजिमेंट में तैनात एक जवान की गुरुवार को भरतपुर के आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर लुधावई टोल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा रौंदे जाने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 19 वर्षीय सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो डोगरा रेजिमेंट में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था।

सतेंद्र कुमार अपनी बहन के देवर सोनू कुमार के साथ सेवर के गांव धांधोली में अपनी दो बहनों से मिलकर वापस अपने घर अकोला आगरा जा रहा था। जब वह लुधावई टोल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ड्राइवर ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने सतेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सोनू कुमार को उपचार के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

सतेंद्र कुमार नवंबर में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद डोगरा रेजिमेंट में जॉइन हुए थे। इस हादसे से उनके परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास करेगी।

G News Portal G News Portal
226 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.