कोटा। डकनिया स्टेशन के पास बुधवार देर रात ट्रेन से कटकर एक कोचिंग छात्र की मौत हो गई। रात करीब 11.30 बजे मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोटा जीआरपी ने शव को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।
थानाधिकारी अशोक सैनी ने बताया कि छात्र का नाम हिमांशु सिंह राजपूत (17) था। यह बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला था। सूचना पर गुरुवार रात कोटा पहुंचे परिजनों ने हिमांशु की पहचान की। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
एक साल से रहा था कोटा में
पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल ने बताया कि हिमांशु पिछले करीब एक साल से कोटा में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यह विज्ञान नगर में पीजी में रहता था। शंकरलाल ने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चला है कि यह घटना है आत्महत्या है। हिमांशु के पास से कोई सुसाइड नोट भी मिला है। एक स्विच ऑफ मोबाइल मिला है। इसी से हिमांशु की पहचान हुई। मामले की जांच की जा रही है।
हर पांच दिन में एक मौत
कोटा में पिछले सवा महीने में यह 8वीं मौत है। इस हिसाब से कोटा में औसतन पांच में एक छात्र की मौत हो रही है। हालांकि कारण कुछ भी रह सकते हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद कोचिंग विद्यार्थियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है।
हाल की घटनाएं:
#कोटा #कोचिंगछात्र #आत्महत्या #ट्रेनहादसा #मौत #दुखद #हिमांशुसिंहराजपूत
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.